<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

देश का मान बढ़ाने वाले युवाओं को CM डॉ यादव ने दी बधाई

युवाओं ने हमारे देश का नाम गौरवांवित किया : मुख्यमंत्री डॉ यादव

तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्फ्लूएंस का उद्घाटन
प्राचीन संस्कृति के अच्छे कामों से युवा लें प्रेरणा

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन के अवंतिका विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय यूंथ थिंकर्स कॉन्फ्लूएंस कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज की युवाशक्ति इस राष्ट्र को ऐसे स्थान पर ले जाकर खड़ा करेगी, जिससे भारत विश्वगुरु बनकर रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज युवाओं के सबसे बडे प्रेरणा स्त्रोत है। उनसे प्रेरणा लेकर युवा एक नई सोच के साथ आगे बढ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी देश की वह शक्ति होता है जो उसके इतिहास को लिखने के लिए सबसे आगे खड़ा होता है। भारत के इतिहास में अंग्रेजों के काल में खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह ,सुभाषचंद्र बोस जैसे देशभक्त क्रांतिकारियों ने देश में जो हलचल पैदा की उससे देश के इतिहास में स्वर्णिम काल स्थापित हुआ है। हमारे प्राचीन काल में सम्राट विक्रमादित्य चंद्रगुप्त मौर्य, समुद्र गुप्त जैसे अनेक योद्धाओं ने देश के बाहरी आक्रमणों से देश की रक्षा की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा जारी की गई र्स्टाटअप पालिसी भी इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है। हमारे प्रधानमंत्री भी युवाओं की तरह आज लगातार नवाचार कर रहे है। प्राचीन समय से भारत का इतिहास युवाओं का इतिहास रहा है जिसमें वह अपने पूर्वजों के अनुभवों का लाभ लेकर नई सोच के साथ इतिहास को गढते है और देश को आगे बढ़ाते है साथ ही राष्ट्र गौरव का गौरव भी बढ़ाते है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के अनेक युवाओं ने हमारे देश का नाम गौरवान्वित किया हैं। हमारे युवाओं में दृढ इच्छाशक्ति की कमी नही हैं। प्राचीन संस्कृति में बहुत अच्छे काम हुए हैं। युवाओं को इससे प्रेरणा लेना चाहिए। युवा देश का नाम दुनिया में आगे बढ़ाते रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आइआरएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश का नाम गौरांवित किया। उन्होंने आइआरएस जैसी नौकरी को त्यागकर देश की आजादी में बढ़ चढकर हिस्सा लिया था।

राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त फिल्म निर्देशक  विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मालवा अंचल पर भी फिल्म का निर्माण किया जा सकता है। इस बात पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जयिनी के सम्राट राजा विक्रमादित्य, राजा भोज पर फिल्में बनाई जा सकती है।कार्यक्रम के प्रारंभ में  आशुतोष सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए कॉन्फ्लूएंस के कार्यक्रम की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द ब्लड रिपब्लिक आफ बंगाल, फ्रेक्टल मंडला-ए हिस्ट्री आफ एन्शियंट इंडिया, संस्कृति सिन्थेसिस, फ्राम गॉड्स टू द गाड, स्वयंबोधा एंड शत्रुबोधा एवं बच्चे आपके संस्कार किसके? नाम की पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने नवीन आकृति भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में  दीपक शर्मा, अवंतिका विश्वविद्यालय के कुलगुरु  नितिन राणे आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button