<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
बिज़नेस

नई ‘Creta King’ आई मार्केट में, बोल्ड डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ

मुंबई 

भारतीय ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) अब और भी प्रीमियम हो गई है। दरअसल, कंपनी ने इसके लाइनअप में तीन नए एडिशन Creta King, King Limited Edition और King Knight Edition जोड़े हैं। बता दें कि इनकी एक्स-शोरूम कीमत 17.88 लाख से लेकर 20.91 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि नई लॉन्च हुई एसयूवी की बुकिंग भी तुरंत शुरू कर दी गई है। खास बात ये है कि ये एडिशन Creta रेंज के टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल्स होंगे।

क्रेटा किंग में सबसे बड़ा हाइलाइट है नया मैट ब्लैक कलर ऑप्शन। इसके अलावा SUV में अब 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन, 8-वे पावर्ड पैसेंजर सीट विद वॉक-इन फीचर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डैशकैम और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay सपोर्ट जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे। SUV के अंदर फ्रंट-रो सीट बैक टेबल के साथ आईटी डिवाइस होल्डर और स्पेशल King Emblem भी दिया गया है।

लॉन्‍च हुए नए वेरिएंट्स

हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली क्रेटा के नए लिमिटेड एडिशन को भारत में लॉन्‍च किया गया है। इन वेरिएंट्स को King और King Limited एडिशन के तौर पर ऑफर किया गया है।

Creta King एडिशन की क्‍या है खासियत

नए एडिशन में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, टच पैनल के साथ ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, आईटी डिवाइस होल्डर और रिट्रैक्टेबल कप होल्डर के साथ रिट्रेक्‍टेबल कप होल्‍डर, स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट कंसोल आर्मरेस्ट, डैशकैम, पैसेंजर इलेक्‍ट्रिक सीट, मेमोरी फंक्‍शन के साथ ड्राइवर सीट, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स और किंग लोगो को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ब्‍लैक मैट रंग को भी ऑफर किया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से क्रेटा के लिमिटेड एडिशन को भी 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसके 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ छह स्‍पीड मैनुअल और आईवीटी ट्रांसमिशन का विकल्‍प दिया गया है। जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। एसयूवी के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सात स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है।

Knight Edition को भी मिला अपडेट

निर्माता की ओर से नाइट एडिशन को भी अपडेट किया गया है। अब इस एडिशन में ड्यूल जोन ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, टच पैनल, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, डैशकैम को भी दिया गया है।

कितनी है कीमत

हुंडई की ओर से क्रेटा के किंग वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.88 लाख रुपये से शुरू की गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.61 लाख रुपये है। किंग लिमिटेड एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 19.64 लाख रुपये से 20.91 लाख रुपये तक है। वहीं नाइट एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 19.49 लाख और 20.77 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

हुंडई की क्रेटा को भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, MG Hector, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Tata Harrier, Kia Seltos जैसी एसयूवी के साथ होता है।

अगर आप लग्जरी में और एक्सक्लूसिव फील चाहते हैं तो क्रेटा किंग लिमिटेड एडिशन आपके लिए है। इसमें सीट बेल्ट कवर, हेडरेस्ट कुशन्स, की-कवर और डोर क्लैडिंग पर स्पेशल ब्रांडिंग मिलती है। यह एडिशन 1.5L पेट्रोल IVT और 1.5L डीज़ल ऑटोमैटिक इंजन ऑप्शंस में आता है। बता दें कि इनमें कलर ऑप्शंस के तौर पर एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और ब्लैक मैट मिलते हैं।

क्रेटा किंग नाईट एडिशन उन लोगों के लिए है जिन्हें दमदार और डार्क थीम पसंद है। इसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर, 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और स्पेशल Knight Badges दिए गए हैं। फीचर लिस्ट King जैसी ही है जिनमें पावर्ड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डैशकैम और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हैं।

पूरे क्रेटा लाइनअप में अपग्रेड

हुंडई ने सिर्फ नए एडिशन ही नहीं बल्कि पूरे क्रेटा लाइनअप में भी अपडेट दिए हैं। अब हर मॉडल में डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, डैशकैम और 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे। यहां तक कि Creta N Line भी इन फीचर्स से अपग्रेड हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button