<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
छत्तीसगड़

अयोध्या के लिए भावनाओं की यात्रा: सरगुजा से 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रायपुर : रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग से 850 श्रद्धालओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना

अयोध्या के लिए भावनाओं की यात्रा: सरगुजा से 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रामलला दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सरगुजा से 850 श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या के लिए

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग से सातवीं यात्रा पर 850 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दोपहर 2 बजे विशेष ट्रेन को अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला प्रशासन के अधिकारीगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

अयोध्या धाम की इस पावन यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने इस यात्रा की उत्तम व्यवस्था और निःशुल्क सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही. के. उईके ने जानकारी दी कि इस चरण की यात्रा में सरगुजा जिले से 170, जशपुर से 204, बलरामपुर-रामानुजगंज से 164, सुरजपुर से 147, कोरिया से 108 और मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर से 57 श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा के लिए निःशुल्क ट्रेन सुविधा, भोजन, आवास तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान की जा रही हैं। यह योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेशवासियों को जीवन में एक बार भगवान श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अब तक हजारों श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं और यह सिलसिला सतत जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button