<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
स्वस्थ-जगत

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले 3 असरदार योगासन: नसों की ब्लॉकेज होगी दूर, शरीर रहेगा लचीला

सेहतमंद रहने के लिए आपको फ‍िज‍िकली और मेंटली फ‍िट रहना जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से आप कई तरह की समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। हेल्‍दी रहने के ल‍िए ब्लड सर्कुलेशन का सही होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यही हमारे अंगों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है।

जब ब्‍लड सर्कुलेशन हमारे शरीर में सही रहता है, तो न सिर्फ दिल और दिमाग हेल्‍दी रहते हैं, बल्कि थकान, सिरदर्द, हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आपको बता दें क‍ि कुछ योगासन हैं ज‍िन्‍हें करने से ब्लड सर्कुलेशन को नेचुरल तरीके से बेहतर किया जा सकता है। रोजाना कुछ योगाभ्यास करने से Blood Circulation संतुलित रहता है।

इससे हमारे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ असरदार योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकते हैं। आइए उनके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं –

अधोमुख श्वानासन
ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के ल‍िए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें आपको अपने दोनों हाथों और पैरों को सीधा करते हुए ह‍िप्‍स को ऊपर की तरफ उठाना होता है। ताक‍ि त्र‍िकोण बन सके। इससे आपके द‍िमाग में सही तरीके से खून का प्रवाह होता है। आपके पैर तो मजबूत बनते ही हैं, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है।

हलासन
इस योगासन को करते समय आपको पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाना होता है। इस दौरान आपको अपने हाथों से पीठ को सपोर्ट देना होता है। इसके बाद शरीर को स्थिर रखें। पैरों को घुमाते हुए सिर की तरफ लाएं। बाद में पंंजों को जमीन से लगाएं। अब दोनों हाथों को खोलकर जमीन पर फैला लें। ये भी ब्‍लड सर्कुलेशन को सुधारने में कारगर है। आपको बता दें क‍ि इससे स्‍ट्रेस को भी कम क‍िया जा सकता है।

विपरीत करणी आसन
विपरीत करणी आसन का रोजाना अभ्‍यास करने से न स‍िर्फ ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्‍क‍ि आपके शरीर को और भी कई फायदे म‍िलते हैं। इसको करने के ल‍िए आप पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने ह‍िप्‍स को दीवार से छूने दें। इसके बाद पैरों को दीवार के साथ ही ऊपर उठाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन दिल की तरफ बढ़ता है।

इन बातों का रखें ध्‍यान
    प्रेग्‍नेंसी में इन योगासनों को करने से बचना चाह‍िए।
    कोई चोट या बीमारी है तो न करें। या डॉक्‍टर से कंसल्‍ट करें।
    दिल की बीमारी होने पर भी इसे करने से बचें।

योग के अन्‍य फायदे
    शरीर को बनाए लचीला।
    पोश्चर सुधारे।
    ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करे।
    वजन कम करने में फायदेमंद।
    मसल्‍स पेन से द‍िलाए राहत।
    शरीर की अकड़न दूर करे।
    तनाव और चिंता कम करे।
    नींद की क्‍वाल‍िटी सुधारे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button