<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
टेक्नोलॉजी

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo X200 FE किया लॉन्च

नई दिल्ली

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Vivo X200 FE है। यह स्मार्टफोन Vivo X200 सीरीज में शामिल किया गया है। इस फोन में कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है। यह फोन OnePlus 13s और Apple के iPhone 16e जैसे फोन्स को टक्कर देगा। Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर और Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कीमत
सबसे पहले कीमत की बात कर लेते हैं। Vivo X200 FE की शुरुआती कीमत ₹54,999 है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है। वहीं, इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹59,999 रखी गई है।

यह फोन एम्बर येलो , फ्रॉस्ट ब्लू  और लक्स ग्रे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। आप इसे वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 23 जुलाई से शुरू होगी। ग्राहक HDFC बैंक, SBI और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹6,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹6,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo X200 FE में 6.31 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट से पावर्ड है और इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

कैमरे की बात करें तो फोन में Zeiss-सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 50MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी और AI फीचर्स
Vivo X200 FE में 6,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI स्क्रीन ट्रांसलेशन, लाइव टेक्स्ट और स्मार्ट कॉल असिस्टेंट। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और पानी से सुरक्षित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इस फोन का वजन 186 ग्राम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button