<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोतमा नगर में भाजपा की बैठक हुई संपन्न

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोतमा नगर में भाजपा की बैठक हुई संपन्न

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 50 करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण

 अनूपपुर
  मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 जुलाई 2025 को कोतमा नगर के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 74 जल संरक्षण संरचनाओ के लोकार्पण जिसकी कुल लागत 50 करोड रुपए का करने के लिए दोपहर 2:00 बजे पहुंच रहे हैं। जिनके आगमन को लेकर कोतमा नगर में भाजपा की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल एवं कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का मार्गदर्शन भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री दिलीप जायसवाल कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएं। आयोजित हो रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं दिलीप जायसवाल कुटीर एवं ग्रामोउद्योग विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, दिलीप अहिरवार वन एवं पर्यावरण विभाग राज्य मंत्री, शहडोल संसदीय क्षेत्र की संसद श्रीमती हिमाद्री सिंह कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम की गरिमामय  उपस्थिति रहेगी।

कोतमा नगर के कार्यकर्ताओं को कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए नगर की सजावट से लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जाए जिससे कि कार्यक्रम भव्य रूप से सफल बनाया जा सके। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपना मार्गदर्शन कार्यक्रम को लेकर उपस्थित अधिकारियों को दिया। इस बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश ताम्रकार जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष हनुमानगर्ग जिला मंत्री रवि तिवारी मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ उपाध्यक्ष वैशाली ताम्रकार एवं रोशन वारसी के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button