<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

100 में 99 बार पंत जैसे खिलाड़ी सफल होते हैं, आलोचकों को डिविलियर्स का करारा जवाब

नई दिल्ली 
भारतीय टीम को इंग्लैंड के दौरे पर पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से मात दी। भारत की तरफ से इस मैच में पांच शतक लगे, जिसमें से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दो शतक लगाए। शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भी शतकीय पारी खेली। दो शतक लगाने के बाद भी पंत को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने भारतीय टेस्ट उपकप्तान का सपोर्ट किया है
ऋषभ पंत ने लीड्स में खेले गए मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट में दो शतक बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''वह काफी रिस्क लेकर खेलता है। जिससे आप कभी कभार निराश हो जाते हैं। मैं 20 मौके बता सकता हूं, जहां वह दोनों पारियों में 30 के अदर आउट हो सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यही सबसे महत्वपूर्ण चीज है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो विपक्षी टीम पर हावी हो जाता है, और 100 में से 99 बार, वे आपके सफल खिलाड़ी होते हैं, केवल क्रिकेटर ही नहीं, यह वे लोग होते हैं जो विपक्षी टीम पर हावी होने के लिए तैयार रहते हैं, थोड़ा बहुत सीखते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं कई बार सोचता हूं, वह थोड़ा जल्दी ट्रिगर खींचता है लेकिन यह उसका नुस्खा है, यह उसका ब्लूप्रिंट है और यह उसके लिए काम कर रहा है। अगर आप नहीं जानते आप क्या कर रहे हैं तो आप एक मैच में दो शतक नहीं लगा सकते। इसलिए सारा श्रेय उन्हें जाता है कि उन्होंने अपने खेल पर कायम रहे।”

डिविलियर्स ने कहा, ''कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं 'क्या आप मैच की स्थिति नहीं देख सकते? क्या आपको नहीं पता कि क्या हो रहा है? आप खेल को बेहतर तरीके से क्यों नहीं पढ़ते?' लेकिन उनके प्रदर्शन को देखें, आप उनसे यह कभी नहीं छीन सकते और यही सबसे महत्वपूर्ण है और मेरे लिए वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो अपने आप में खुश है।''

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button