<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट से किया तीखा सवाल- जसप्रीत बुमराह को लेकर ये बात इंग्लैंड से छिपाई क्यों नहीं गई?

नई दिल्ली
पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि आपने इस बात को गुप्त क्यों नहीं रखा कि जसप्रीत बुमराह कितने मैच इंग्लैंड में खेलेंगे? आकाश चोपड़ा ने कहा है कि इंग्लैंड को अनुमान लगाने दो कि वे कौन से मैच में खेलेंगे और कौन से में नहीं। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि अब चार मैच बाकी हैं और इनमें से दो मैचों में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे, लेकिन अगर वे दूसरे मैच में भी खेलते हैं तो इंग्लैंड को पता चल जाएगा कि आखिरी के तीन में से दो मैचों में बुमराह नहीं होंगे। इनसे उनको मानसिक बढ़त मिलेगी।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "बुमराह ने कहा कि हम सिर्फ तीन ही मैच खेलेंगे और मैं ये सोच रहा हूं कि क्या इतनी आवश्यकता थी कि इसको पब्लिसाइज किया जाए कि सबको बता दिया जाए कि आप तीन ही मैच खेलने वाले हो। इसे सीक्रेट क्यों नहीं रखा गया? मत बताओ ना…हम तो अपनी टीम भी अनाउंस नहीं करते..जब हम अपनी टीम अनाउंस नहीं करते तो मैच शुरू होने से पहले बार-बार ये बताना क्यों जरूरी है कि हम बुमराह को तीन ही मैच खिलाएंगे?"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि यार उनको अंदाजा लगाना दो कि वे खेलेंगे या नहीं। आपका जो मन करे आप खिलाओ। एक गेम वे खेल चुके हैं, आपको पता है बचे हुए चार में सिर्फ आप दो ही मैच खेल सकते हो, जो कि अच्छी चीज नहीं है। अगर कहीं दूसरा भी आप खेल जाते हैं तो फिर तो तीन में से एक ही मैच खेलोगे तो अचानक विपक्षी टीम के दिमाग में आजाएगा कि बुमराह भी अब उनकी टीम का हिस्सा नहीं है, जो आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ हैं, जो आपका ब्रह्मास्त्र है, वो तो अब चलेगा ही नहीं। इसके बाद वे पिच अपने हिसाब से बनवा सकते हैं और इसको भारत को सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है।"

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button