<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

दानापुर में आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक

दानापुर

पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

बारिश रुकने के बाद तकियापर बाजार की एक फास्ट फूड दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की जनरल स्टोर, मोबाइल दुकान, फल दुकान और चिकन दुकान को भी चपेट में ले लिया। घटना के समय बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद करने और आग बुझाने की हड़बड़ी में स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में लग गए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन सहायक अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से फैली थी, जिसमें कुल छह दुकानें जलकर राख हो गई हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए शॉर्ट सर्किट रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। लगातार हो रही आगलगी की घटनाएं लोगों में दहशत पैदा कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button