<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

विपक्ष निराधार और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित झूठे आरोप लगाकर राज्य की जनता को कर रही भ्रमित : विनोद कुमार पांडेय

रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने भाजपा के हालिया आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष निराधार और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित झूठे आरोप लगाकर राज्य की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

पांडे ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी, तब घोटालों की श्रृंखला खुद उनके शासन में रही — चाहे वह कोयला घोटाला हो, या पीडीएस अनियमितताएं। उन्होंने भाजपा के हाईकोर्ट सुरक्षा उपकरणों को लेकर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बयान है। किसी भी स्तर पर न्यायपालिका की सुरक्षा को खतरे में डालने का प्रश्न ही नहीं उठता। खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद को लेकर भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पांडेय ने कहा कि बाबूलाल को तथ्यों की पूरी जानकारी नहीं है। टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है और किसी भी कंपनी को नियमों का उल्लंघन कर अनुचित लाभ नहीं पहुंचाया गया है।

भाजपा आरोप लगाने की बजाय उचित प्लेटफॉर्म पर सुबूत पेश करे
पांडे ने कहा कि झामुमो की तरफ से बार – बार कहा जा रहा है कि भाजपा आरोप लगाने की बजाय उचित प्लेटफॉर्म पर सुबूत पेश करे। अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही भाजपा को झूठे आरोपों की राजनीत से परहेज करना चाहिए। पांडे ने दो टूक कहा कि भाजपा के पास न तो कोई जनहित का एजेंडा है और न ही जनता से कोई सरोकार। सिर्फ आरोपों की राजनीति से वह झारखंड की तरक्की को रोकना चाहती है, लेकिन राज्य की जनता अब भाजपा की साजिशों को अच्छी तरह समझ चुकी है और हर मोर्चे पर उसका जवाब दे रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button