<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
बिज़नेसमध्यप्रदेश

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘प्रिज्म चैम्पियन ऑल वेदर गोल्ड शील्ड सीमेंट

हर मौसम में अधिक मजबूती और सुरक्षा का भरोसा

भोपाल,realindianews.com। निर्माण क्षेत्र में नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड ने आज ‘प्रिज्म चैम्पियन ऑल वेदर गोल्ड शील्ड सीमेंटÓ का औपचारिक शुभारंभ किया। यह बहुप्रतीक्षित उत्पाद विशेष रूप से भारतीय जलवायु की विविधताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो हर मौसम में निर्माण को मजबूती और टिकाऊपन प्रदान करता है। लॉन्च समारोह का नेतृत्व प्रिज्म सीमेंट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ राकेश जैन ने किया। उनके साथ सीएचआरओ प्रवीर रे, प्रेसीडेंट एवम प्लाट हेड मनीष सिंह,वाइस प्रेसिडेंट, एचआरएम एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स मनीष कुमार सिन्हा, हेड कमर्शियल सुखविदर सिंह, हेड फाइनेंस एवं अकाउंट्स आशीष हिंगड़, प्लांट लॉजिस्टिक्स हेड परमजीत सिंह एवं जोनल मैनेजर (म.प्र.) हितेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीमेंट से लदे ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया विकास
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ राकेश जैन ने कहा, हम हमेशा से अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और नवाचार-आधारित उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘प्रिज्म चैम्पियन ऑल वेदर शील्ड सीमेंटÓ हर मौसम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करता है। यह प्रिज्म ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता विश्वास का प्रतीक है।
नवीनतम तकनीक और टिकाऊपन का मेल
प्रेसीडेंट एवं प्लाट हेड मनीष सिंह ने उत्पाद की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सीमेंट एक विशेष वॉटर रिपेलेंट फॉर्मूला के साथ आता है, जो नमी और सीलन से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसकी उन्नत कंपोजिशन से संरचनाओं में दरारें नहीं आतीं और निर्माण वर्षों तक स्थिर एवं मजबूत बना रहता है। यह पर्यावरण के अनुकूल है और ऊर्जा दक्ष निर्माण में सहायक है। इस आशय की जानकारी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के एजीएम (सीएसआर एवं जनसंपर्क) देवेन्द्र मिश्रा ने प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button