<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर मेंकार की टक्कर से 15 फीट ऊपर उड़े दो युवक, गाड़ी में फंसकर 30 मी. घिसटते गए दो दोस्त, यूपी में चार की मौत

गोरखपुर

 गोरखपुर के बड़हलगंज गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गलत साइड से बाइक लेकर जाने की वजह से सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर में दो युवक 15 फिट उपर उड़ गए। जबकि दो अन्य दोस्त गाड़ी में 30 मीटर दूर तक घिसट गए। ये बातें शनिवार सुबह हादसे को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताईं।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार गोरखपुर से वाराणसी की तरफ की साइड में ठीक जा रही थी। लेकिन, बाइक सवार युवक ओझौली से फोरलेन पकड़कर गलत साइड से घर जा रहे थे। बाइक सवारों ने जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक किया, वैसे ही गोरखपुर की तरफ से रफ्तार में आ रहे कार से टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
 
बताया जा रहा है कि उसी लेन पर पुल के पास पिचिंग के लिए बोल्डर गिराया गया है। जिसे एक क्रेन उस समय उठाकर रख रहा था, जिससे कुछ मिनट के लिए रास्ता वन-वे हो गया था। वहीं पुलिस के मुताबिक, कार सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाने के परिगावां निवासी निवेदिता शुक्ला पत्नी चंद्रप्रकाश शुक्ला की थी।

बड़हलगंज सिधुआपार के गरथौली करवनिया टोला के प्रदुम्न उर्फ प्रदीप (22), सुनील (22), अरविंद (23) और राहुल कुमार (22) की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। चारों के घरों से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। घटना के बाद पूरे गांव में कहीं चूल्हा नहीं जला। सभी ग्रामीण दुखी परिवार को ढांढस बंधाते दिखे। वहीं जवान बेटों को खोने के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

कुछ ही घंटों में आई मौत की सूचना
ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद एक सप्ताह पूर्व बंगलूरू से घर आया था। वह वहां पेंटिंग का काम करता था। चारों आपस में बचपन के दोस्त थे। इधर, अरविंद के आने के बाद सुबह से ही चारों एक साथ घूमने निकल रहे थे। शनिवार को भी चारों एक ही बाइक से जब निकले तो कई लोग हैरान हुए। कई ने टोका भी था लेकिन परवाह न कर मौज मस्ती करते निकल वे गए। कुछ ही घंटों में उनकी मौत की सूचना आई।

ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही के चलते चारों की जान गई है। चारों युवक अपने घर पर कमा कर रुपये देते थे, जिससे परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में लड़कियों की शादी होनी बाकी है। परिवार को आर्थिक सहायता भी देनी चाहिए।

कार से टक्कर में एक बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली इलाके के गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह कार से टक्कर में एक बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। तीन दोस्तों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

बड़हलगंज पुलिस के मुताबिक, युवकों की पहचान क्षेत्र के सिधुआपार के गरथौली करवनिया टोला के प्रदुम्न उर्फ प्रदीप (22), सुनील (22), अरविंद (23) और राहुल कुमार (22) के रूप में हुई। घटना के बाद शवों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

 
बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 9:30 बजे सुनील कुमार, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार और राहुल कुमार एक बाइक से फोरलेन की तरफ से अपने घर आ रहे थे। अभी वह फोरलेन के सामने सिधुआपार आने के लिए हाईवे पर चढ़ रहे थे कि इस बीच गोरखपुर की तरफ से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें चारों युवकों की मौत हो गई। सभी युवक पेंट-पालिश का काम करते थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button