<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

हर #dotball पर एक पेड़, जानें MPL सिर्फ खेल नहीं, पर्यावरण बचाने की मुहिम भी है!

इंदौर

मध्य प्रदेश के क्रिकेट का सबसे बड़ा दंगल MPL 2025 आगामी 12 जून से शुरू होने जा रहा है. इस साल 7 पुरुष टीमें और 3 महिला टीमों के बीच मुकाबला होगा. लीग के सभी मैच ग्वालियर के नवनिर्मित माधवराव सिंधिया स्टेडियम होंगे. इंदौर मेंटीम रीवा जागुआर्स द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में MPL के चेयरमैन महानार्यमन सिंधिया ने ग्रीन इनीशिएटिव की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने MPL का गेमिंग एप भी लॉन्च किया.

IPL की तर्ज पर हर डॉट बॉल पर लगेगा पेड़

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर अब MPL में भी हर डॉट बॉल पर एक पेड़ लगाया जाएगा. महानार्यमन सिंधिया ने कहा कि देश के हर राज्य में हरित क्रांति की जरूरत है और माननीय प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी पूरे भारत में चल रहा है, MPL भी अपनी जिम्मेदारी समझता है. इसलिए MPL के दूसरे संस्करण में हम भी अब हर डॉट बॉल पर एक पेड़ लगाएगा ताकि मध्य प्रदेश का पर्यावरण और बेहतर हो सके.

क्रिकेट गेमिंग एप लॉन्च किया गया

महानार्यमन सिंधिया ने MPL के क्रिकेट गेमिंग एप को भी लॉन्च किया. MPL क्रिकेट क्लैश को प्ले स्टोर और आईफोन के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस खेल में प्लेयर अपनी प्रोफाइल चुन सकते हैं और MPL में पसंदीदा टीम को अपना बना सकते है और खिलाड़ी चुन कर बैटिंग करना शुरू कर सकते हैं.

कैबिनेट मंत्री सिंधिया ने दी बधाई

MPL के ग्रीन इनीशिएटिव और क्रिकेट गेमिंग एप लॉन्च के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी वीडियो माध्यम से संदेश दिया. केंद्रीय मंत्री ने MPL को लगातार मिल रही सफलता को लेकर सभी टीम के मालिकों व खिलाड़ियों की सराहना की और इस साल की सफलता को लेकर शुभकामनाएं भी दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button