<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
विदेश

शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना को बताया था नालायक, केरल के लोगों ने किया गर्मजोशी स्वागत, मचा बवाल

दुबई
दुबई में रहने वाले एक केरल समुदाय को इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। यह विवाद ऐसे समय उठा है जब अफरीदी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादास्पद बयान दिए थे। इस हमले में भारत को 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति को रोककर समुदाय के लोग उन्हें "बूम बूम" के नारों से स्वागत करते हैं। मंच पर अफरीदी ने कहा, “मुझे भारत में खासकर केरल का हिस्सा और वहां का खाना बहुत पसंद है।” उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हो गया बूम बूम।”

पाहलगाम हमले पर अफरीदी के विवादित बयान
अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान के टीवी चैनल समा टीवी पर बातचीत करते हुए भारत पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, “भारत में अगर पटाखे भी फूटे, तो इल्जाम पाकिस्तान पर आता है।” उन्होंने भारतीय सेना की भी आलोचना की थी। अफरीदी ने कहा था, “8 लाख की फौज है कश्मीर में है फिर भी ये हो गया। इसका मतलब है कि तुम लोग नालायक हो, निकम्मे हो, सुरक्षा नहीं दे सकते लोगों को।” उन्होंने भारतीय मीडिया की कवरेज को "बॉलीवुड ड्रामा" बताया और अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय क्रिकेटरों पर भी निशाना साधा। गौरतलब है कि पाहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट (TRF)' ने ली थी, जो प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।

सोशल मीडिया में आक्रोश
अफरीदी के इस स्वागत के वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, "कितनी शर्मनाक बात है! पाहलगाम हमले के बाद और भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले इस पाकिस्तानी को दुबई में मलयाली समुदाय बूम-बूम कहकर स्वागत करता है।" इसके बाद प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूज़र ने लिखा, “देशभक्ति गई छक्के पर… बहुत शर्मनाक। उनसे बेहतर की उम्मीद थी।” दूसरे ने तंज किया, “देश से इतनी बेवफाई? सबसे शिक्षित राज्य से ये उम्मीद नहीं थी। अपमानजनक!”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button