<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
टेक्नोलॉजी

64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ TECNO Pova Curve 5G लॉन्‍च

नई दिल्ली

 टेक्‍नो ने भारत में नया मिड-रेंज स्‍मार्टफोन TECNO Pova Curve 5G लॉन्‍च किया है। कंपनी ने इस बार 5जी नेटवर्क और एआई फीचर्स पर फोकस किया है। दावा है कि 5500 एमएएच बैटरी के साथ यह सबसे पतला कर्व स्‍मार्टफोन है। फोन का वजन 188.5 ग्राम है। नए टेक्‍नो फोन में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। कंपनी ने कई सारे कैमरा मोड ऑफर किए है। क्‍या है फोन की कीमत और बाकी फीचर्स, आइए जानते हैं।

TECNO Pova Curve 5G की कीमत
टेक्‍नो पोवा कर्व 5जी के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। 8GB+128GB मॉडल के दाम 16999 रुपये रखे गए हैं। बेस मॉडल को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। 8 जीबी मॉडल ऑफलाइन स्‍टोर्स पर‍ मिलेगा।

TECNO Pova Curve 5G फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
टेक्‍नो पोवा कर्व 5जी में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस कर्व एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह 1300 निट्स की ब्राइटनैस और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। दावा है कि 7.45mm मोटाई के साथ यह 5500 एमएएच बैटरी वाला सबसे स्लिम कर्व स्‍मार्टफोन है। फोन में 6 और 8 जीबी रैम मिलती है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है। दोनों रैम वेरिएंट को सपोर्ट मिलता है मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्‍टीमेट चिपसेट का। दावा है कि यह चिपसेट फास्‍ट मल्‍टीटास्किंग को मुमकिन बनाता है। टेक्‍नो पोवा कर्व 5जी में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। कई सारे मोड्स जैसे- पोर्ट्रेट, सुपर नाइट, डुअल वीडियाे व्‍लॉग, टाइम लैप्‍स, वाइड सेल्‍फी, पैनारॉमा, स्‍काई शॉप मिलते हैं। इनके बारे में हम रिव्‍यू में बताएंगे।

टेक्‍नो पोवा कर्व 5जी की 5500 एमएएच बैटरी 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 45 मिनट में फुल चार्ज होगा, ऐसा दावा किया गया है। फोन रन करता है एंड्रॉयड 15 पर जिसमें हाईओएस 15 की लेयर है। कंपनी ने इस बार एआई से दांव चलना चाहा है। 20 हजार से कम रेंज में लोगों को कई एडवांस फीचर दिए गए हैं जिनमें भारतीय भाषाओं में एआई का सपोर्ट, एआई ऑटो कॉल आंसरिंग आदि शामिल है। कंपनी दावा कर रही है कि इस फोन के साथ यूजर को बेस्‍ट 5जी स्‍ट्रेंथ मिलेगी। फोन में सिग्‍नल की स्‍ट्रेंथ अच्‍छी होगी, जिससे कनेक्टिविटी में कोई रुकावट नहीं आएगी। नया टेक्‍नो स्‍मार्टफोन तीन कलर्स- मैजिक सिल्‍वर, न‍ियॉन स्‍यान और गीक ब्‍लैक में लिया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button