<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

झारखंड हाई कोर्ट में अमन साव की मां ने की CBI जांच की मांग

रांची

मृत गैंगस्टर अमन साव की मां किरण देवी ने झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 11 मार्च को पलामू में पुलिस द्वारा उनके बेटे की "कथित मुठभेड़" की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की है।

किरण देवी ने दावा किया कि उन्हें आशंका है कि पुलिस ने साजिश रचकर उनके बेटे की हत्या कर दी और इसे मुठभेड़ का रूप दे दिया। पिछले साल अक्टूबर में 75 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी के साथ अमन साव को चाईबासा जेल से रायपुर स्थानांतरित किया गया था। हालांकि, किरण देवी ने बताया कि साव को रायपुर से रांची स्थानांतरित करते समय केवल 12 सदस्यीय एटीएस टीम ही तैनात की गई थी। किरण देवी के वकील हेमंत कुमार शिकरवार ने कहा कि अमन साव के शरीर पर चोटों के निशान थे जो मुठभेड़ की नहीं बल्कि एक सुनियोजित यातनापूर्ण हत्या की ओर इशारा करते हैं।

शिकरवार ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व वाली एटीएस टीम पहले भी फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम देने के लिए जानी जाती है, जिसके लिए उसके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया था कि साव को 11 मार्च को झारखंड के पलामू जिले में उस समय मुठभेड़ में मार गिराया गया था जब उसके गिरोह के सदस्यों ने उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button