<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
विदेश

भारत की एयरस्ट्राइक पर बांग्लादेश का चौकाने वाला रिएक्शन,भारत का मकसद आतंक का सफाया करना है, युद्ध नहीं

इस्लामाबाद
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के जवाब में भारत ने बुधवार तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में  9 आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की। इन हमलों से पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस भारतीय कार्रवाई पर  बांग्लादेश में भी हलचल  देखने को मिली। प्रमुख अख़बारने रिपोर्ट किया कि भारत ने यह हमला आत्मरक्षा में किया और सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया । उन्होंने लिखा कि भारत ने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को छुआ तक नहीं, जिससे यह साफ हो गया कि भारत का मकसद आतंक का सफाया करना है, युद्ध नहीं।

भारत का स्पष्ट संदेश
सरकार ने बताया कि यह ऑपरेशन बेहद सटीक, सीमित और जवाबदेह था। भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया और आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया। पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया कि बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हमले हुए। ISPR के अनुसार, 31 लोगों की मौत और 57 घायल हुए। साथ ही चेतावनी दी कि वह "अपनी पसंद के समय और स्थान पर जवाब देगा"। भारत की इस कार्रवाई ने पूरे दक्षिण एशिया में भूचाल  ला दिया है। बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों ने भी माना कि भारत अब आतंक के खिलाफ नरम नहीं है। ये संकेत हैं कि भविष्य में भारत की विदेश और सुरक्षा नीति कहीं ज्यादा आक्रामक हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button