<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

उज्जैन में लव जिहाद के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गोली लगी, गिरफ्त से भागने का कर रहा था प्रयास

उज्जैन

मध्यप्रदेश में लव जिहाद के लगातार मामला सामने आ रहे हैं. नया मामला उज्जैन के बिछड़ोद से सामने आया है, जहां हिंदू लड़कियों को टारगेट कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए गए. इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर दुषकर्म किया गया. इस मामले में आरोपी फरमान मंसूरी का गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उज्जैन लाते वक्त फरमान ने पुलिस से रायफल छीनकर भागने की कोशिश की. इस दौरान शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी है.

इसके बाद पुलिसकर्मियों पर दो फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवतियों से दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के चार मामले दर्ज किए गए हैं।

जिले की घट्टिया तहसील के ग्राम बिछड़ौद में सोमवार को एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने फरमान पुत्र उस्मान निवासी बिछडौद को पकड़ा व इनके मोबाइल चेक किए तो इनमें अन्य बालिकाओं व युवतियों के भी अश्लील वीडियो मिले थे।

इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। मंगलवार सुबह हिंदूवादी संगठनों के साथ लोगों ने हंगामा कर दिया। सात से ज्यादा मकानों में तोड़फोड़ कर दी थी। एक मकान में आग भी लगा दी थी। वहीं, नौ बाइक व एक लोडिंग वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

इन आरोपितों पर दर्ज किए चार केस

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवतियों के अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपित फरमान उस्मान मंसूरी, इकरार पुत्र मजीद, राजा पुत्र अकबर रंगरेज, जुबेर पुत्र हबीब मंसूरी, जुनेद पुत्र युनूस खान व दो नाबालिग सभी निवासी बिछड़ौद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं।

साइबर टीम द्वारा आरोपितों के मोबाइलों का डाटा एनालिसिस किया जा रहा है। इनमें से तीन मामलों में फरमान मुख्य आरोपित है। पुलिस पर गोली चलाने के मामले में फरमान के खिलाफ अगल से केस दर्ज किया गया है।

गाड़ी रोकते ही पिस्टल छीनकर किए फायर

एसपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात को मुख्य आरोपित फरमान ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इस पर उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने उल्टी होने की बात कही, जैसे ही पुलिसकर्मियों ने वाहन रोका तो फरमान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली। इसके बाद भागने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर दो फायर किए थे।

एसआई करण खोवाल, एसआई जयंत डामोर व अन्य ने जवाबी फायर किए थे। जिसमें आरोपित फरमान के पैर में गोली लगी है। इस पर उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button