<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
धर्म/ज्योतिषमध्यप्रदेश

समरस समाज और समृद्ध भारत की संकल्पना को साकार कर रही हिंदू पर्व समन्वय समिति

श्री रामनवमी शोभायात्रा के सहयोगियों का समारोह पूर्वक अभिनंदन

भोपाल, realindianews.com।  मध्य प्रदेश के सतना शहर में हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान एवं सकल समाज के सहयोग से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर आयोजित 21वें श्रीरामनवमी महोत्सव के सहयोगी संस्थाओं एवं समाजों का अभिनंदन समारोह श्री शंकर सभागार सरस्वती विद्यापीठ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर बड़ा अखाड़ा सोहावल के पीठाधीश्वर धरणीधराचार्य जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। अभिनंदन समारोह का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामजी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दीप मंत्र का वाचन अंजलि पांडेय, समृद्धि शर्मा, समर्थ शर्मा एवं सौम्या गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति ने विजय मंत्र कर सभागार को राममयी कर दिया। समारोह में संपूर्ण आयोजन का प्रतिवेदन जितेंद्र जैन एवं बैठकों की जानकारी हरिओम गुप्ता ने दी। समारोह में पहलगाम घटना का जिक्र करते हुए इंजी. रमेश जैन ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की एवं विश्वास व्यक्त किया कि प्रभु कृपा से भारत सरकार द्वारा इस घटना का उचित समय पर प्रतिकार किया जाएगा। उन्होंने सभी से सतर्कता बनाये रखने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में राजेश कोटवानी एवं तरुण ठक्कर ने मनोहारी भजनों को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग गोस्वामी ने किया।
सामाजिक सद्भाव के साथ समृद्ध भारत की कल्पना को साकार कर रही है शोभायात्रा-मणिकांत
समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सामाजिक सद्भाव की 21 वर्षों की यात्रा का वर्णन किया। उन्होंने श्री रामनवमी शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए समस्त समाज बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर के युवा कलाकार शुभम जैन ने प्रभु श्री राम की कलाकृति समन्वय समिति को भेंट की।
रुद्रावतार से रुद्र तक की यात्रा पूर्ण होना सुखद अनुभूति – उत्तम बनर्जी
हिन्दू पर्व समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य उत्तम वनर्जी ने अपने उदबोधन में कहा कि आयोजन की पूर्णता पर हम सभी के मन में भाव आ रहे है कि सभी के सद्प्रयास एवं सहभागिता से एक संकल्प अपने साकार रूप को प्राप्त कर सका है। रामनवमी शोभायात्रा में सभी समाज के लोगों के मन मे एक ही भाव था कि यह ईश्वरीय कार्य है। इसलिए हम सब घर-घर तक पहुंचने की योजना बना सके और घर से लोगों को शोभायात्रा तक ला सके। वास्तव में यह रुद्राभिषेक का अवसर है, जिसमें हम सभी कार्यकर्ता हनुमान की भूमिका में रहे हैं और रामकाज करते हुए भगवान भोलेनाथ के चरणों तक पहुंच सके हैं। पवनपुत्र हनुमान जी के मंदिर से कलश पूजन कर यात्रा प्रारंभ की, जो भोलेबाबा की जलहरी के रूप में स्थापित हुई। रुद्रअवतार से रूद्र तक की यह यात्रा हम सभी को आनंद एवं पुण्य प्रदान करने वाली है। हम सबके प्रयास एवं प्रभु सीताराम जी की कृपा से समाज मे देवत्व पैदा हो रहा है और किसी न किसी रूप में हमारे सतना का समाज व्यष्टि से समष्टि की ओर बढ़ रहा है। सद्भाव और समरसता का यह वातावरण ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखेगा। आज का यह समारोह एकता और समन्वय के इसी देवत्व के अभिनंदन का है।
22 वीं शोभायात्रा का भव्य लोकार्पण
समिति सदस्य श्यामलाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि अभिनंदन समारोह मे आगामी रामनवमी महोत्सव 2026 का भव्य लोकार्पण महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा सनातन धर्म की पीताम्बरी पताकायें संयोजन समिति सदस्य कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, हरिओम गुप्ता, राजबहादुर मिश्रा, विपिन सिंह,आशीष मोंगिया, इंजी. राकेश रैकवार को भेंट कर किया गया।इस अवसर पर संयोजन समिति के सभी सदस्यों , शक्तिकेन्द्र प्रभारी, मातृशक्ति ने ध्वज लहराकर 2026 की शोभायात्रा में सभी समाजों एवं नगर के प्रत्येक परिवार के शत प्रतिशत सहभागिता का आह्वान किया।
सहयोगी संस्थाओं का हुआ सम्मान
इस अवसर पर शोभायात्रा में जिन सामाजिक संस्थाओं ने चल समारोह में झांकी निकाली एवं अपनी समिति या समाज की ओर से स्वागत किया अथवा आयोजन की व्यवस्था -प्रचार- प्रसार में सहयोग किया, उन्हें स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर के सभी समाज, जाति-बिरादरी, समाजसेवी संगठन, स्वयंसेवी संगठन, धार्मिक संस्थान, सहित सामाजिक समितियों का अभिनंदन किया गया।समारोह के समापन पर सकल दिगम्बर जैन समाज के सौजन्य से आयोजित सहभोज के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। इस अवसर पर विभिन्न समाजों एवं जाति-बिरादरी के लोग सामाजिक कार्यकर्ता व मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संकल्प पूर्ण होने में शक्ति केदो की भूमिका महत्वपूर्ण
अबकी बार-हर परिवार के संकल्प को साकार करने में नगर के सात शक्तिकेदो की भूमिका की सराहना करते हुए संयोजक कमलजीत सिंह सेठी ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजन के लिए निरंतर सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया एवं इस वर्ष प्रारंभ हुई कलश यात्रा एवं घर-घर तक आमंत्रण पहुंचने की योजना को व्यवस्थित बनाने हेतु प्रेरित किया। समन्वय समिति ने समस्त नगरवासियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
इनकी रही उपस्थिति
हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, महापौर योगेश ताम्रकार, जैन समाज अध्यक्ष डॉ. अरविंद सर्राफ, ,लखनलाल केशरवानी, विद्यापीठ अध्यक्ष रामावतार चमड़िया , संयोजन समिति सदस्य उत्तम बनर्जी, संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन मंचासीन रहे। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन, सागर गुप्ता, हेमचंद जायसवाल, प्रदीप अवस्थी, मनोहर डिगवानी, राजेश द्विवेदी, सौभाग्य केशरी, मनोज शर्मा, जान्हवी त्रिपाठी, राजकुमारी शुक्ला, मंजूषा शाह, अर्पिता सोनी, प्राचार्य सन्तोषमणि जी, सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button