<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

सागर : फरहान ने गोलू बनकर किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर युवती से की दोस्ती, बर्थडे पर रेप कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

 सागर
 पढ़ाई के लिए सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित युवक ने लड़की पर धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव भी डाला। बुधवार को शनि मंदिर सदर के पास आरोपित ने युवती को फिर से धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पर मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती पीड़िता मूल रूप से पन्ना जिले की रहने वाली है और सागर में रहकर पढ़ाई कर रही है। मार्च 2024 में गोपालगंज क्षेत्र में रह रही थी। तभी ‘नमन’ नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर मैसेज आया। पूछने पर युवक ने खुद को “गोलू, मकरोनिया” निवासी बताया।

माथे पर तिलक, मंदिर की सैर और शादी का वादा चैटिंग के बाद बातचीत बढ़ी और मोबाइल नंबर भी ले लिया। मुलाकातें शुरू हुईं। युवक हमेशा खुद को हिंदू बताता था। माथे पर तिलक लगाकर आता और मंदिर घुमाने ले जाता। मई-जून में युवक ने पीड़िता को मकरोनिया में नया रूम दिलाया।

बर्थडे पर किया दुष्कर्म, फिर देता रहा धमकी 18 जुलाई 2024 को बर्थडे मनाने के बहाने युवक कमरे पर आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी देता रहा।

असलियत पता चली तो किया किनारा अक्टूबर 2024 में युवती को पता चला कि युवक का असली नाम फरहान मकरानी है, जो सदर कैंट क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद उसने दूरी बना ली। लेकिन 7 दिसंबर की रात फरहान फिर कमरे पर आया, जबरन संबंध बनाए और धर्म बदलने का दबाव डाला।

मंदिर के पास मिली धमकी, थाने पहुंची पीड़िता 30 अप्रैल को भगवानगंज स्थित शनि मंदिर दर्शन के दौरान फरहान और उसका दोस्त रोहित मिले। वहां भी धर्म परिवर्तन की बात कहकर धमकी दी गई उसने बोला कि "अगर धर्म नहीं बदला तो जान से मार देंगे।" इसके बाद पीड़िता मौके से भागी और परिचितों को घटना बताकर थाने पहुंची।

पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला थाना पुलिस ने फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

    जानकारी के अनुसार दूसरे जिले से सागर में आकर निजी काॅलेज से बीएड की पढ़ाई करने वाली 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मकरोनिया में किराए का कमरा लेकर रहती है।

    इसके पहले वर्ष 2022 में वह गोपालगंज थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी। जहां एक दिन सोशल मीडिया पर उसके पास गोलू नाम के शख्स का संदेश आया, जहां उसकी बात हुई।

    इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि उसने अपना नाम गोलू निवासी मकरोनिया बताया। आरोपित लड़की के पास हमेशा माथे पर टीका लगाकर आता था।

    आरोपित युवक उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर में ले जाता और खुद काे हिंदू बताता। मई-जून 2024 में आरोपित ने उसका रूम बदलवा कर मकरोनिया में दूसरी जगह दिलवा दिया।

    बारिश के समय वर्ष 2024 में जन्मदिन पर आरोपित उसके कमरे में आया और केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद उसने कमरे में दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

    इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपित शरीरिक शोषण करता रहा।

    अक्टूबर 2024 में एक दिन लड़की को पता चला कि उसके आरोपित का नाम गोलू नहीं बल्कि फरहान मकरानी है, जो सदर केंट का रहने वाला है।

    लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगने के बाद उसने आरोपित से बातचीत कम कर दी।

    सात दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपित उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और धर्म बदलने का दबाव बनाया।

    30 अप्रैल 2025 को लड़की शनि मंदिर गई थी, जहां आरोपित फरहान अपने दोस्त रोहित के साथ आया।

    लड़की को धमकाते हुए धर्म बदलने के लिए कहने लगा, जिसके बाद लड़की ने यह बात स्थानीय परिचितों और अपनी बहन को बताई।

    बहन के साथ वह महिला थाने पहुंची, जहां लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा निवासी पुरानी सदर सागर पर धारा 64(2) (द्व), 351(3), 3 (5) बीएनएस, 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button