<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
खेल-जगत

हम जो करते आ रहे हैं आगे भी वही करेंगे, निरंतर रूप से चीजें करनी होगी:रोहित शर्मा

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने रंग में लौट आए हैं। रोहित ने अपनी फॉर्म उस समय पकड़ी जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हिटमैन को मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में स्पेशल अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में अलग से एक अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित करती है। इस सेरेमनी में रोहित शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की तूफानी पारी खेलने को लेकर सम्मानित किया गया।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “हम जो करते आ रहे हैं आगे भी वही करेंगे। मैच से पहले मैंने हर्डल में बात की थी, में निरंतर रूप से चीजें करनी होगी। आज इसका अच्छा उदहारण मिला। हमें आगे भी ऐसा करना है।”

रोहित शर्मा ने इससे पहले वानखेड़े के अपने होमग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब हिटमैन के बल्ले से लगातार 2 अर्धशतक निकले हो। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में 12000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं।

मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ आईपीएल 2025 में जीत का चौका लगाया। MI अब 9 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी 10-10 अंक है, मगर MI बेहतर नेट रन रेट के चलते इन टीमों से आगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button