<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

अब मंडला नगर पालिका की सीमा में नया विस्तार होने वाला, 11 गावों को नगर पालिका में जोड़ा जायेगा

मंडला
 अब मंडला नगर पालिका की सीमा में नया विस्तार होने वाला है, जिससे शहर की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी। दरअसल नगर पालिका मंडला में आसपास के लगे गांवों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चिन्हित ग्रामों को मध्यप्रदेश के राजपत्र में प्रकाशन के लिए पंचायत इंस्पेक्टर या ग्राम सचिव से प्रस्ताव और विस्तृत जानकारी मांगी गई है। यदि सब कुछ योजना के अनुरूप चलता है, तो जल्द ही 11 गांवों को नगर पालिका मंडला में सम्मिलित कर लिया जाएगा।

24 की जगह होंगे 33 वार्ड
जानकारी के अनुसार नगर पालिका की सीमा के विस्तार के लिए नगरीय क्षेत्र से लगी हुई 11 ग्राम पंचायतों के गांवों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में मंडला नगर पालिका में कुल 24 वार्ड हैं, लेकिन नए परिसीमन के बाद यह संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी। नगर पालिका की वर्तमान आबादी 50 हजार के ऊपर है, जो बढ़कर एक लाख के करीब हो जाएगी। नए परिसीमन में 11 ग्राम पंचायतों के राजस्व गांवों की 40 हजार से अधिक की आबादी को जोड़ा जाएगा।

पूर्व में हुआ था विरोध
मंडला नगर के पास बसे हुए गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय भारी विरोध हुआ था। बावजूद इसके अब फिर से 11 ग्राम पंचायतों के राजस्व गांवों को नगर पालिका में सम्मिलित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। परिसीमन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और अब वार्ड विस्तार के बाद नगर पालिका में कुल 33 वार्ड हो जाएंगे। बताया गया कि पिछले वर्ष इस सीमा विस्तार की प्रक्रिया को लेकर कुछ पंचायतों की ओर से विरोध हुआ था, जिसके चलते कार्य योजना के क्रियान्वयन में देरी हो रही थी।

विकास को मिलेगा बल
नगर पालिका राजस्व निरीक्षक के अनुसार, 2011 की जनगणना के अनुसार मंडला की जनसंख्या लगभग 75 हजार थी, जो पिछले तीन वर्षों में एक लाख के करीब पहुंच गई है। जब नए गांवों को नगर पालिका में जोड़ा जाएगा तो यह संख्या एक लाख से अधिक हो जाएगी, जिससे इस नगरीय निकाय को अधिक फंडिंग प्राप्त होगी। ज्यादा बजट मिलने से शहर का विकास और अधिक व्यवस्थित और तीव्र गति से होगा। साथ ही, अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान और छोटे-बड़े उद्योग स्थापित होंगे, जिससे नगर पालिका का राजस्व भी बढ़ेगा।

ये गांव होंगे शामिल
जनगणना 2011 के अनुसार जिन ग्राम पंचायतों के गांवों को नगर पालिका में शामिल करने की योजना है, उनमें बिझिंया, कटरा, देवदरा, पौंडी महाराजपुर, केहरपुर के मोहनटोला, माली मोहगांव, पुरवा, सकवाह, बिनैका, बड़ी खैरी शामिल हैं। इन सभी गांवों की आबादी तीन वर्ष पहले 36,469 थी, जो अब 40 हजार के पार पहुंच गई है। जब यह सभी ग्रामीण नगर पालिका मंडला से जुड़ जाएंगे, तो शहर की आबादी के साथ उसकी पहचान और आवश्यकता भी बदल जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए कार्य तेज कर दिया गया है।

शहर से सटे गांवों को अब मिलेंगी सुविधाएं
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतों को शहरी क्षेत्र में शामिल किए जाने से उनका विकास अधिक तेज गति से हो सकेगा। जहां अभी सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहां नगर पालिका क्षेत्र में आने के बाद स्ट्रीट लाइट्स, नालियां और सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। ग्रामों के विकास का रोड मैप तैयार किया जाएगा और प्लानिंग के आधार पर कार्य किया जाएगा। वर्तमान में इन ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की भारी समस्या है और सड़कों की हालत भी दयनीय है। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

चुनावों ने डाली थी बाधा
विगत वर्ष 2021 में ही नए परिसीमन के तहत जिला मुख्यालय से लगी 11 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। यदि यह कार्य समय पर पूर्ण हो जाता, तो मंडला नगर पालिका के 24 वार्ड बढ़कर 33 हो जाते और आबादी एक लाख से ऊपर हो जाती। लेकिन कुछ अटकलों और विवादों के चलते यह योजना पूरी नहीं हो सकी। वर्ष 2022 में जनवरी माह में पंचायत चुनावों की घोषणा और आचार संहिता लागू हो जाने के कारण परिसीमन का कार्य रोक दिया गया था। अब एक बार फिर से इस प्रक्रिया को लेकर उम्मीद जताई जा रही है।

चारों दिशाओं में फैलेंगी नपा की सीमाएं
नए परिसीमन के अनुसार नगर पालिका की सीमा अब चारों दिशाओं में विस्तृत होगी। पूर्व की दिशा में बिनैका, बड़ी खैरी, पुरवा, सकवाह और रामबाग जैसे गांव जुड़ेंगे। पश्चिम में माली मोहगांव, उत्तर में देवदरा, कटरा, बिझिंया और दक्षिण की दिशा में पौंडी महाराजपुर, मोहनटोला जैसे गांव नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा बनेंगे। इस विस्तार से शहर की सीमा का आकार बड़ा होगा और अधिक क्षेत्र में नगरीय सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा।

प्रशासन तैयार
नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) गजानन नाफड़े ने बताया कि “नगर पालिका क्षेत्र के परिसीमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रस्ताव भोपाल भेजा जाएगा। वहां से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उस पर तत्काल कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button