<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
फ़िल्म जगत

दुनिया की सबसे महंगी चाइल्‍ड स्टार ने कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे

लॉस एंजिल्स

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे रईस चाइल्ड आर्टिस्ट कौन है और उसकी कमाई कितनी है? इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने 17 साल की उम्र में ही जेंड्या और टिमोथी चालमेट जैसे स्टार्स को कमाई में पीछे छोड़ दिया था। अब इतनी कमाई करती है कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी शरमा जाएंगी। 17 साल की उम्र में ही इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने एक रोल के लिए 85 करोड़ रुपये की फीस वसूली थी, और कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को भी पछाड़ दिया।

जिस चाइल्ड आर्टिस्ट की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है मिली बॉबी ब्राउन। वह दुनिया की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने Enola Holmes 2 के लिए साल 2022 में 10 मिलियन डॉलर (85 करोड़ रुपये) फीस ली थी। उस वक्त वह 17 साल की थी। यह दावा जुलाई 2022 की कुछ रिपोर्ट्स में किया गया। इतनी कमाई के साथ मिली ब्राउन उस वक्त हाइएस्ट पेड स्टार थीं। मिली ब्राउन ने 'एनोला होम्स 2' को प्रोड्यूस भी किया था।

'स्ट्रेंजर थिंग्स' से मिली ब्राउन को मिला स्टारडम

मिली बॉबी ब्राउन को 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से बड़ी चर्चा मिली थी, और फिर वह 'एनोला होम्स 2' और 'मॉर्डन फैमिली' जैसे प्रोजेक्ट्स से छा गईं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मिली ब्राउन ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के तीसरे सीजन के लिए 2 मिलियन डॉलर यानी 17 करोड़ रुपये फीस ली थी। उस वक्त वह मात्र 14 साल की थीं।

हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड के कई स्टार्स को भी पछाड़ा

इस तरह मिली ब्राउन 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ की फीस के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वालीं चाइल्ड स्टार बन गईं। उन्होंने जेंड्या को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने 'ड्यून' के लिए 6-8 मिलियन डॉलर फीस ली थी। और तो और हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन भी 10 मिलियन डॉलर से कम फीस लेती हैं। और तो और बॉलीवुड में भी दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और करीना तक प्रति फिल्म इससे कम फीस लेती हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के चाइल्ड आर्टिस्ट भी ज्यादा से ज्यादा 6-7 लाख रुपये फीस लेते हैं।

अब 22 साल की हो चुकी हैं मिली बॉबी ब्राउन

मिली बॉबी ब्राउन 17 साल की उम्र में दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं, और अब वह 22 साल की हो चुकी हैं। उन्हें साल 2016 में आए नेटफ्लिक्स के शो Stranger Things से पॉपुलैरिटी मिली थी। तब वह 11 साल की थीं। वह अभी तक उस शो में काम कर रही थीं। इसके अलावा वह 'गॉडज़िला: किंग ऑफ द मॉन्सटर्स', 'डेमसेल' और 'द इलेक्ट्रिक स्टेट' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button