<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 20 जिलाध्यक्षों को बदला

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए कांग्रेस अपनी तैयारियों में कमी नहीं रखना चाहती है। 18 मार्च को कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया था। अब नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम की तैनाती की 14 दिन के अंदर ही कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदल गए। जिन जिलाध्यक्षों पर काम नहीं करने का आरोप लगा था, उन्हें हटा दिया था। इस तरह कुल 20 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने गया और कटिहार में दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं।

पटना में इन्हें मिली जिम्मेवारी
इधर, पटना शहर इकाई के जिलाध्यक्ष शशिरंजन चुने गए हैं। वहीं रंजीत कुमार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह पटना ग्रामीण एक के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी को बनाया गया है। वहीं उदय चंद्रवंशी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पटना ग्रामीण दो के जिलाध्यक्ष गुरुजीत सिंह होंगे। वहीं नीतू निशाद को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जारी किया लेटर
इस फेरबदल की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की सूची भी जारी की है। कांग्रेस ने बिहार में जातीय समीकरण ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया है। पार्टी का दावा है कि यह नियुक्ति बिहार में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी को उम्मीद है कि नए अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

पढ़िए, जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की सूची
    अररिया: साद अहमद
    दरभंगा: दयानंद पासवान
    पूर्वी चंपारण: एर. शशि भूषण राय
    गोपालगंज: ओम प्रकाश गर्ग
    कटिहार: सुनील यादव, गुलाम शाहिद (कार्यकारी अध्यक्ष), सौरभ कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)
    किशनगंज: इमाम अली, शाहिबुल अख्तर (कार्यकारी अध्यक्ष)
    मधेपुरा: सूर्यनारायण राम
    मधुबनी: सुबोध मंडल
    मुजफ्फरपुर: अरविंद मुकुल
    पूर्णिया: बिजेंद्र यादव
    सहरसा: मुकेश झा, तारणी ऋषिदेव (कार्यकारी अध्यक्ष)
    समस्तीपुर: अबू तमीम
    सारण: बाचु प्रसाद बिरु
    शिवहर: नूरी बेगम
    सीतामढ़ी: रकतू प्रसाद
    सीवान: सुशील कुमार यादव
    सुपौल: सूर्यनारायण मेहता, राम नारायण पी डी गुप्ता (कार्यकारी अध्यक्ष)
    वैशाली: महेश पी डी राय, अक्षय शुक्ला (कार्यकारी अध्यक्ष)
    पश्चिम चंपारण: परमोद सिंह पटेल
    औरंगाबाद: राकेश कुमार सिंह (सिलार), महानंदा यादव (कार्यकारी अध्यक्ष)
    अरवल: धनंजय शर्मा
    बांका: कंचना सिंह
    बेगूसराय: अभय कुमार सर्जेंट
    भागलपुर: परवेज जमाल
    भोजपुर: अशोक राम
    बक्सर: डॉ. मनोज कुमार पांडे
    गया: संतोष कुमार कुशवाहा, शहाबुद्दीन रहमानी (कार्यकारी अध्यक्ष), उदय मांझी (कार्यकारी अध्यक्ष)
    जहानाबाद: इश्तियाक आजम, राम परवेश ठाकुर (कार्यकारी अध्यक्ष)
    जमुई: अनिल कुमार सिंह, पुरुषोत्तम तांती (कार्यकारी अध्यक्ष)
    कैमूर: राधे श्याम कुशवाहा
    खगड़िया: अविनाश कुमार अविनाश, राजकिरण ठाकुर (कार्यकारी अध्यक्ष)
    लखीसराय: अमरेश कुमार अनीस, अरविंद कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)
    मुंगेर: अशोक पासवान, मोहम्मद इनामुल हक (कार्यकारी अध्यक्ष)
    नालंदा: नरेश अकेला
    नवादा: सतीश कुमार
    पटना टाउन: शशि रंजन, रंजीत कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)
    पटना ग्रामीण 1: सुमित कुमार सनी, उदय कुमार चंद्रवंशी (कार्यकारी अध्यक्ष)
    पटना ग्रामीण 2: गुरुजीत सिंह, नीतू निषाद (कार्यकारी अध्यक्ष)
    रोहतास: अमरेन्द्र पांडे
    शेखपुरा: प्रभात कुमार चंद्रवंशी, रोशन कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button