खेल-जगतदेश

एक महिला खिलाड़ी के प्रदर्शन नें 7 वीं बार भारत को दिलाया विमेंस एशिया कप

फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से दी पटकनी

Realindianews.com।
एक महिला क्रिकेटर नें एक बार फिर हिन्दुस्तान का नाम रोशन कर दिया है। भारत की महिला क्रिकेटरों नें सातवीं बार विमेंस एशिया कप जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया है। भारत देश की कौन सी खिलाड़ी थी जिसनें उम्दा प्रदर्शन किया जिस कारण भारत को यह विजय प्राप्त हुई। उसने 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर भारत देश को विजयी दिलाई। वह महिला क्रिकेटर मंधाना हैे जिसने धुंआधार बल्लेबाजी कर 51 रनों का विशेष योगदान दिया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की
शनिवार को खेले गाए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।
श्रीलंका से 5 वां फाइनल जीता
टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका से 5वां फाइनल मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 फाइनल खेले गए हैं। इन सभी में टीम इंडिया ही जीती है। भारतीय टीम लगातार आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button