मध्यप्रदेश

स्कूटी से चलने वाला इंजीनियर पांच करोड़ी निकला

इंदौर-धार के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

धार/इंदौर, Real India News.। धार के नगर पालिका के सहायक यंत्री डीके जैन के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त ने शनिवार सुबह छापा मारा। लोकायुक्त की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने पहुंची हैं। धार के अलावा इंजीनियर के इंदौर स्थित घर पर भी कार्रवाई के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। डीके जैन के घर से लोकायुक्त को 44 तोला सोना और 1 किलो चांदी मिली हैं। डीके जैन को रिटायर होने में 1 साल बाकी है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम डीके जैन के विजय नगर में स्कीम नंबर 78 स्थित मकान पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में 44 तोला से ज्यादा के सोने के आभूषण, मकान, दुकान और कृषि भूमि की 20 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में किए गए निवेश की भी जानकारी मिली है। डीएसपी भदौरिया के मुताबिक डीके जैन जिस बंगले में रहते हैं। उसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक की है। प्रारंभिक जांच में इंदौर में 5 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है।
डीके जैन कभी बेनामी दौलत का दिखावा नहीं होने देते थे। वे यहां तक कि पैदल ही अमूमन आते-जाते थे ताकि किसी को शक न हो। यहां तक कि वे साइट का निरीक्षण करने के लिए कभी कई बार निचले कर्मचारियों की स्कूटी ले जाते थे। जैन का बेटा प्रापर्टी और कॉलोनियों से जुड़े काम में है। आशंका है कि उसी से किसी तरह के टकराव के चलते यह शिकायत हुई थी। जैन की 25 से 30 साल की नौकरी में लगभग आधा कार्यकाल धार या उसके आसपास ही गुजरा है। वे खरगोन, राऊ में भी पदस्थ रहे हैं। धार नगर पालिका में नेता से लेकर अफसर तक का हर पेमेंट पर कथित कमीशन फिक्स है। यहां इंजीनियरों को 2 प्रतिशत कमीशन ठेकेदारों से मिलता है।
कुछ साल पहले प्रभारी सीएमओ के चार्ज में रहते हुए धार में जैन पर मद परिवर्तन कर ठेकेदारों को भुगतान करने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें सस्पैंड कर दिया गया था। तब उनका मूल पद सब इंजीनियर था। इसी के चलते उनका प्रमोशन रोक दिया गया था। बहाल होने के लंबे समय बाद उन्हें असिस्टैंड इंजीनियर की पोस्ट मिली।
बताया जा रहा है कि धार के सरकारी आवास सहित अन्य स्थानों से 15 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली हैं। जो उनके परिजन के नाम पर भी दर्ज है। ष्ठस्क्क शिव सिंह यादव ने बताया कि धार और इंदौर के आवासों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। शुरुआती जांच में 15 पासबुक मिली हैं, जिनका मिलान किया जा रहा है। सोने के गहने, म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। वेतन से करीब 112 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका में लंबा समय हो चुका है। इससे पहले राउ नगर पंचायत में भी पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में धार नगर पालिका में पदस्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button