देशमध्यप्रदेशराजनीति

मंत्री बनते ही सिंधिया का FB अकाउंट हैक

मोदी सरकार के खिलाफ पोस्ट किए गए पुराने वीडियो अपलोड हुए

ग्वालियर,RIN । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही उनका फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि किसी ने रात 12:23 बजे उनकी फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक भाषण वाले पुराने वीडियो अपलोड कर दिए। इनमें वे मोदी सरकार की कमियां गिनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उस वक्त के हैं, जब सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे।
यह खबर जैसे ही फैली, तो साइबर टीम एक्टिव हुई। दावा किया जा रहा है कि कुछ ही मिनट में हैकिंग को रोक लिया गया। इसके साथ साथ ही अपलोड पुराने वीडियो हटा दिए गए। जिस डेटा से छेड़छाड़ की गई है, वह भी रिकवर हो गया है। हालांकि ग्वालियर पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, भोपाल में सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे ने इसकी पुष्टि की है। मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सिंधिया को बुधवार को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। उनको कैबिनेट मंत्री बनाते हुए सिविल एविएशन की जिम्मेदारी दी गई है। वे राज्यसभा से सांसद हैं। सिंधिया के फेसबुक हैक को सिर्फ 4 मिनट में साइबर टीम ने पकड़ा और डेटा रिकवर किया।
अकाउंट हैक होने की खबर से हड़कंप
सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर से हड़कंप मच गया। अकाउंट पर साइबर टीम पल-पल की नजर रखती है। ऐसे में जैसे ही हैकिंग का पता लगा, तत्काल एक्सपर्ट ने मोर्चा संभाल लिया। कुछ ही मिनट में हैकिंग को रोक दिया गया। इसके बाद अपलोड किए गए फोटो, वीडियो हटा दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button