महामति प्राणनाथ प्रभु नें सर्वसमाज को एकसूत्र में बांधा : सांसद
प्राणनाथ जी का 408 वां प्रकटन महोत्सव प्रणामी मंदिरों में भक्ती भाव के साथ मनाया

सतना। महामति प्राणनाथ प्रभु ने सर्वसमाज को एक सूत्र में बांधाने का अभियान आज से चार सौ साल पहले से शुरु किया था। निजानंद सम्प्रदाय के प्रणेता महामति प्राणनाथ जी ने हम सभी को सेवा के साथ जोड़ने का विश्वव्यापी अभियान चलाया। यह बात महामति प्राणनाथ जी के 408 वें प्रगटन महोत्सव के अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में पधारे सतना सांसद गणेश सिंह नें व्यक्त किए। सासंद जी नें महामति प्राणनाथ जी के चित्र पर फूल माला पहना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर महंत साध्वी निर्मला माता जी ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया साथ ही महामति प्राणनाथ जी के जीवन चरित्र को विस्तार से बताया।
-तुम सेवा से पाओंगे पार अमृत वचन को अपने जीवन में उतारने की जरुरत : विधायक
सुबह सतना विधायक सिध्दार्थ कुशवाह ने मंदिर पहुंच कर मंदिर दर्शन किए एवं महामति प्राणनाथ जी के चित्र पर फूल माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। साध्वी निर्मला माता जी ने विधायक का तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि महामति प्राणनाथ जी के तुम सेवा से पाओगे पार अमृत वचन को सभी को अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। हम सभी महामति प्राणनाथ के अमृत वचनों को अध्ययन कर अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। सांसद गणेश सिंह एवं विधायक सिध्दार्थ कुशवाहा ने श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर एवं श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद लिया।
बाईक रैली का शहर वासियों ने किया स्वागत
महामति प्राणनाथ जी के 408 वें प्रगटन महोत्सव के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे से श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर से साध्वी निर्मला माता जी व्दारा तिलक लगाकर बाईक रैली का शुभारंभ किया। शहर के प्रमुख मार्गों से महामति प्राणनाथ जी के जयकारों के साथ बाईक रैली निकली। बाईक रैली का शहर वासियों ने स्वागत किया। बाईक रैली में मातृशक्ति मुख्यरूप से सम्मलित रहीं।
पौध रोपण एवं युवा शक्ति ने किया रक्तदान
महामति प्राणनाथ जी के प्रगटन महोत्सव पर प्रणामी समाज के युवा शक्ति ने जिला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया। रक्तदाता लवकेश दाहिया ने कहा कि हमे जीवन में एक बाद रक्तदान अवश्य करना चाहिए। साध्वी निर्मला माता, राजू चावड़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, के साथ प्रणामी समाज के कई लोग मौजूद रहे। प्रणामी समाज की मातृ शक्ति ने मंदिर परिषर में पौध रोपण कर पर्यावरण के लिए सभी को पौध रोपण करने का संदेश दिया। इस मौके पर निजानंद सम्प्रदाय के सैकड़ो लोग एक जुट हुए। सभी ने संकल्प लिया की वर्ष मे एक बार पौध रोपण अवश्य करेंगे।
दोनों मंदिरों में मनाया गया प्रगटन महोत्सव
श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर एवं राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 11 बजे प्रणानाथ जी का प्रगटन महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया। प्रणामी महिला ने महामति प्राणनाथ जी के अमृत वाणी को संगीतमय स्वर में गया। इस मौके पर प्रणामी समाज के बच्चों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लगातार चार घंटे तक चले संगीतमय कार्यक्रम में प्रणामी समाज के हर वर्ग ने हिस्सा लिया।




